फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 more people found corona infected

20 और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
20 more people found corona infected
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए। इसमें टांडा विकास खंड में सर्वाधिक 9 मामले पाए गए। गुरुवार को सामने आए 20 मामलों के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से जरूरी एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जो 20 नए पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें सर्वाधिक 9 संक्रमित टांडा विकास खंड में मिले हैं। इसमें भी सात मरीज एनटीपीसी परिसर के हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एनटीपीसी में महिला, बालिका, महिला, महिला, वृद्धा, बालक व बुजुर्ग महिला शामिल हैं, जबकि इसी विकास खंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में युवक व सकरवारी पूरब में युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अकबरपुर विकास खंड शक्तिनगर कॉलोनी के अधेड़ व महिला, गौरासोनगांव में युवक, ईसापुर में महिला पॉजिटिव पाए गए। जलालपुर विकास खंड के सुरहुपुर निवासी युवक, करमिसिरपुर में किशोर व जलालपुर नगर में युवक, बसखारी विकास खंड के शमशुद्दीनपुर में अधेड़ तथा कटेहरी ब्लॉक के चंदनपुर महमूदपुर की महिला तथा रामनगर विकास खंड के सतरही आमादरवेशपुर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed