{"_id":"54878ec907348933006895965f9f0618","slug":"2-5-million-rs-of-people-washed-away-by-floods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के 2.5 करोड़ पानी में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के 2.5 करोड़ पानी में बहे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी है। लगभग दो माह पहले नगर की कई सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग ईंटें लगाई गई थी। अब उन्हीं ईंटों को उखाड़कर अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल नगर परिषद द्वारा बिछाई जा रही है। उखाड़ी गई ईंटों की जगह बेतरतीब ढंग से या फिर टूटी फूटी ईंटों को ही लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर को नया लुक देने एवं उसके सुंदरीकरण के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने लगभग ढाई करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की थी। इसके क्रियान्वयन के लिए लगभग दो माह पूर्व जिला मुख्यालय के अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, बस स्टेशन क्षेत्र, फौव्वारा तिराहा, मालीपुर रोड पर सड़क के किनारे पटरियों पर इंटरलॉकिंग ईंट लगाए जाने का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
पालिका प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम का जनता ने स्वागत भी किया था। इस बीच नगर पालिका प्रशासन के ही एक कदम ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया।
पालिका परिषद ने पुराने तहसील तिराहे से लेकर रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाई ओवर व बस स्टेशन के अलावा तमसा पुल से फौव्वारा तिराहा तक के क्षेत्र को दूधिया लाइट से जगमग करने के लिए अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल बिछाए जाने व विद्युत पोल लगाए जाने का काम शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए अब दो माह पूर्व ही पटरियों पर लगाई गई इंटरलॉकिंग ईंट को इस ढंग से उखाड़ा जा रहा है कि तमाम ईंट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। केबल के लिए गड्ढा खोदे जाने एवं इंटरलॉकिंग ईटों का ढेर इधर उधर लगा दिए जाने से मौजूदा समय में लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की अदूरदर्शिता के चलते जनता के धन की बर्बादी की जा रही है। यदि विद्युत केबल बिछाया ही जाना था तो पहले इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाता। इसके बाद ही इंटरलॉकिंग ईंट लगाई जातीं।
ईंटों को लेकर लापरवाही का आलम यह कि केबिल बिछाए जाने के बाद ईंटों को बहुत ही बेतरतीब ढंग से लगाया जा रहा है। इससे निश्चित तौर पर संबंधित क्षेत्रों में आने वाले दिनों में एक एक कर इंटरलॉकिंग ईट उखड़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
इन दिनों तमसा पुल से फौव्वारा तिराहा तक मुख्य सड़क के दोनों तरफ की पटरियां खोदकर विद्युत केबिल लगाई गई है। दोनों तरफ लगाई गई इंटरलाकिंग ईंटों का स्वरूप हददर्जे तक बिग्ड़ गया है। यही हाल पुराने तहसील तिराहे से ओवरब्रिज तक के क्षेत्र का है।