फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1943 students left the exam

1943 छात्रों ने छोड़ दिया इम्तिहान

Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1943 students left the exam
अंबेडकरनगर। जिले के 111 केंद्रों पर सोमवार को हुई यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 30 हजार 764 छात्रों की तुलना में 28 हजार 821 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। वहीं 1943 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर डीआईओएस कार्यालय की ओर से जरूरी कदम उठाए गए थे। सभी पांच सचल दलों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में तैनात रंजना चौधरी ने बताया कि सोमवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 30 हजार 764 छात्र पंजीकृत थे। इनकी तुलना में 28 हजार 821 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। इनमें 1943 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने परीक्षा से किनारा कर लिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की उर्दू व कश्मीरी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3563 छात्रों की तुलना में 3279 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जबकि 284 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषय की परीक्षा में 619 छात्रों की तुलना में 594 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया, जबकि 25 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 26 हजार 582 छात्रों की तुलना में 24948 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1634 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार को ही हुई परीक्षा में सभी पांच सचलदल लगातार केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed