{"_id":"62603f98ad37fb2d5f19b790","slug":"189-candidates-appeared-in-the-interview-for-112-posts-ambedkar-nagar-news-lko6270344154","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 पद के साक्षात्कार में पहुंचे 189 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 पद के साक्षात्कार में पहुंचे 189 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सोशल ऑडिट सदस्य के लिए बुधवार को भी विकास भवन सभागार में भीटी, कटेहरी व टांडा विकास खंड के लिए साक्षात्कार हुआ। 112 पद की तुलना में 189 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भागीदारी की। इस दौरान अभ्यर्थियों से ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की फीडिंग के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न किए गए। इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जो कम्प्यूटर के बारे में समुचित जवाब नहीं दे सके।
बताते चलें कि ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की सोशल ऑडिट के लिए सदस्यों का मौजूदा समय में चयन किया जा रहा है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था। इस बीच साक्षात्कार का कार्य बुधवार को भी चला। रोजगार उपायुक्त आरबी यादव, प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव व सचिव सुमन तिवारी की तीन सदस्यीय टीम ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। बुधवार को भीटी, कटेहरी व टांडा विकास खंड के 189 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भागीदारी की। हालांकि इन तीनों विकास खंड में 112 पद पर ही सोशल ऑडिट सदस्य की तैनाती होनी है।
साक्षात्कार पैनल में शामिल प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि टांडा विकास खंड में 40 पद की तुलना में 82, कटेहरी में 36 की तुलना में 56 व भीटी में 36 की तुलना में 51 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। इस बीच साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से सोशल ऑडिट के संबंध में विभिन्न प्रकार के सवाल किए गए। इनमें कुछ ऐसे थे, जो कम्प्यूटर के बारे में किए गए ज्यादातर सवालों का सही जवाब नहीं दे सके, तो कुछ ऐसे भी थे, जो मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्यों के बारे में ही सही जानकारी नहीं दे सके।