{"_id":"619a8e2a6ff2bd22af09ee6e","slug":"1856-patients-reached-the-health-fair-ambedkar-nagar-news-lko605493278","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में पहुंचे 1856 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में पहुंचे 1856 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अलग अलग केन्द्रों पर कुल 1856 मरीजों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और जरूरी दवाएं प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से आरोग्य मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आह्वान किया है। प्रत्येक रविवार को शासन के निर्देश पर सभी सीएचसी व पीएचसी सेंटर पर इसका आयोजन होता है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जरूरतमंदों को निशुल्क व बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। आरोग्य मेले का बड़ी संख्या में नागरिक लाभ भी उठा रहे हैं। बताया कि मेले में न सिर्फ उपचार किया जाता है, बल्कि यदि आम नागरिक चिकित्सकों से स्वास्थ्य के जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो वो भी दी जाती है। रविवार को अलग अलग केन्द्रों पर कुल 1856 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही जरूरी दवाइयां दी गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीटी में कुल 67 मरीजों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इसमें होम्योपैथ के 17, आयुर्वेद के 20 व एलोपैथ के 30 मरीज शामिल रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. शशि कुमार, डॉ. मनीष कुमार, फार्मासिस्ट विनोद कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने जरूरी दवाएं दीं। जलालपुर सीएचसी पर कुल 243 नागरिकों ने पहुंचकर लाभ उठाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मेले का आयोजन होता है। अकबरपुर, कटेहरी, आलापुर, जलालपुर व बसखारी आदि सीएचसी व पीएचसी सेंटरों पर मेले का आयोजन हुआ।