फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   18 children injured in school bus and truck clash, seven student hospital recruits

स्कूली बस व ट्रक भिड़ंत में 18 बच्चे घायल, सात छात्र अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Jul 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 18 children injured in school bus and truck clash, seven student hospital recruits
अंबेडकरनगर के आलापुर में दुर्घटना का शिकार हुई यह स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं को लेकर मंगलवार सुबह स्कूल जा रही बच्चों की एक बस की सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार 18 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
विज्ञापन

उनमें सात को निकटवर्ती आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे आजमगढ़ भेजा गया है। रामनगर स्थित जय बजरंग इंटर कॉलेज की एक बस मंगलवार सुबह छात्र-छात्राओं को लेकर न्यौरी से विद्यालय जा रही थी।
विज्ञापन


स्कूल कर्मियों के अनुसार आमादरवेशपुर गांव के निकट अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। चालक जैतू यादव जब तक वाहन को नियंत्रित करता तब तक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से बस में मौजूद बच्चों में चीख पुकार के साथ अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों ने ही बस में फंसे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके लिए उन्हें बस के पीछे का शीशा तोड़ना पड़ा।

 सूचना पर सीओ व एसओ आलापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पास के अन्य थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया। बस में फंसे सभी 26 बच्चों को बाहर निकाला गया। उन्हें 18 बच्च घायल हो चुके थे। घायल बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।

हालत गंभीर होने पर सात बच्चों अंशू (16) निवासी छितौनी, प्रिंस (10) निवासी जगदीशपुर, अभय निषाद (11) निवासी सिकंदरपुर, अभिषेक (14) निवासी सिकंदरपुर, अखिलेश यादव (16) निवासी लोहरा, ओम मिश्र (16) निवासी आमेपुर, सौरभ सोनकर निवासी अतरौलिया व श्रेया पाण्डेय निवासिनी चकपुरवा को आजमगढ़ जनपद में अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हालत की गंभीरता को देखते हुए छात्र अखिलेश यादव को आजमगढ़ के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल 11 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ कमल यादव ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त बस को थाने ले आया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed