फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   17 lakhs plant

17 लाख पौधे रोपे जाएंगे

Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
17 lakhs plant
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के दिन अभियान चलाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 16 लाख 88 हजार 190 पौधे रोपे जाएंगे। लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने व पर्यावरण बेहतरी के लिए इस बार जिले को 33 लाख 77 हजार 703 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जो कि विगत वर्ष के सापेक्ष 11 लाख 82 हजार 703 पौधे अधिक हैं।
विज्ञापन

विगत वर्ष 21 लाख 95 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य जिले को मिला था। उधर पौधरोपण अभियान सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पौधरोपण के लिए संबंधित विभागों को वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा, जबकि पूर्व में किसी भी नर्सरी से पौधे लिए जाते थे।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण व पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन से जिले को इस बार पौधरोपण का लक्ष्य 11 लाख 82 हजार 703 बढ़ाकर दिया गया है। विगत वर्ष जिले को 21 लाख 95 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला था, जबकि इस बार इसे बढ़ाकर 33 लाख 77 हजार 703 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न विभागों को भी शासनस्तर से ही पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। वैसे तो पौधे कभी भी लगाए जा सकेंगे, लेकिन 15 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर एकसाथ समूचे जिले में 16 लाख 88 हजार 190 पौधे लगाए जाएंगे। एकसाथ वृहद पैमाने पर पौधेरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी गंगाप्रसाद ने बताया कि जिले को लगभग पौने 34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। स्वतंत्रता दिवस के दिन एकसाथ अभियान चलाकर सभी 26 विभागों द्वारा 16 लाख 88 हजार 190 पौधे लगाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए समय रहते सभी विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed