फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   168 wetlands will become picnic spots

Ambedkar Nagar News: पिकनिक स्पॉट बनेंगे 168 वेटलैंड

Tue, 28 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
168 wetlands will become picnic spots
अंबेडकरनगर। जिले के 168 वेटलैंड को पिकनिक स्पॉट का लुक दिया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। पाया गया है कि ये सभी वेटलैंड ऐसे हैं जिनमें से प्रत्येक का क्षेत्रफल सवा दो हेक्टेअर से जयादा है। इनमें से दरबन, भदौना व पुंथर झील को पक्षी विहार जैसे स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन




दरबन व भदौना के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रशासन की कोशिश है कि अन्य वेटलैंड के लिए भी शासन की तरफ से जरूरी पैकेज हासिल किया जा सके।
विज्ञापन




विकास कार्यों के साथ ही जिला प्रशासन ने नागरिकों के मनोरंजन व उनकी सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है। बीते दिनों ही विकास कार्यों को लेकर अंबेडकरनगर जनपद को पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवागत डीएम अविनाश सिंह ने दरअसल एक माह पूर्व कार्यभार संभालने के साथ ही विकास एवं सुविधाओं के मामले में तेजी से कार्य करने का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल करने के साथ ही अब अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता पर लिया गया है।



तय हुआ है कि ऐसी झील व तालाबों को आकर्षक रूप से विकसित किया जाए जहां वर्षभर पानी बना रहता है। जिला प्रशासन ने कराए गए सर्वे में पाया है कि सभी पांच तहसीलों में कुल 168 समृद्ध वेटलैंड हैं। इन सभी में से प्रत्येक का क्षेत्रफल सवा दो हेक्टेअर से अधिक का है। ऐसे में इन्हें बेहतर पिकनिक स्पॉट, पार्क व पक्षी विहार के रूप में विकसित करने की तैयारी है।




प्रशासन की तरफ से फिलहाल शासन को 17 करोड़ की लागत से दरबन में जबकि 10 करोड़ की लागत से भदौना झील को पक्षी विहार व पिकनिक स्पॉट बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। वन विभाग के इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिले, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से शासन में संपर्क किया गया है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। इसमें से दरबन का क्षेत्रफल 500 बीघा जबकि भदौना का क्षेत्रफल 100 बीघा से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed