फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1600 patients treated in Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेले में 1600 मरीजों का इलाज

Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
1600 patients treated in Jan Arogya Mela
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में जन आरोग्य मेले के दौरान लगाए गए विभिन्न स्टाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही कमी के चलते लगभग साढ़े पांच माह के बाद फिर से 19 सितंबर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। जिले के 29 केंद्रों पर आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लगभग 1600 मरीजों का इलाज किया गया। न सिर्फ उन्हें विभिन्न रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही डेंगू, कोरोना, मलेरिया, टीबी समेत कई अन्य प्रकार की जांच भी की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माहसिनपुर में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने करते हुए मरीजों से अपील की कि इस मेले का वे बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें उन्हें यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी तत्काल जानकारी जिम्मेदारों को दें। उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। संतुलित आहार के साथ साथ पौष्टिक भोजन भी जरूर करना चाहिए। मौजूदा समय में जिस प्रकार से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, उससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में न सिर्फ घर, बल्कि इर्दगिर्द सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 1600 मरीजों का इलाज किया गया। उन्हें जांच के बाद न सिर्फ दवाएं उपलब्ध कराई गईं, बल्कि विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। मेले में एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाएं भी मरीजों को उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा कोरोना, डेंगू, मलेरिया, टीबी समेत कई अन्य प्रकार की जांच भी विभिन्न केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि कारोना संक्रमण के चलते गत मार्च माह में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। अब जबकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है ओर जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है, तो ऐसे में लगभग साढ़े पांच माह के बाद फिर से स्वास्थ्य मेले की शुरुआत हुई। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रविवार को 29 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लगभग 1600 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed