फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16 ambulance personnel received letter of termination

16 एंबुलेंस कर्मियों को मिला सेवा समाप्ति का पत्र, कर्मचारियों में हड़कंप

Sun, 13 Sep 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
16 ambulance personnel received letter of termination
अंबेडकरनगर। अपनी जिंदगी दांव पर लगा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले 16 एंबुलेंस कर्मियों के लिए बुरी खबर है। जिले में संचालित चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस पर तैनात 16 कर्मचारियों की संविदा की अवधि अक्तूबर में खत्म होने वाली है। संबंधित कंपनी द्वारा इस आशय का नोटिस कर्मचारियों को भेज दिया गया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर कोरोना काल में कंपनी की इस मनमानीपूर्ण कार्रवाई को रोके जाने की मांग की है। कहा कि कोरोना काल में उनके साथ इस तरह की मनमानी करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस सेवा जीवीकेएमआरआई सिकंदराबाद आंध्रप्रदेश की कंपनी द्वारा संचालन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा 11 सितंबर को संबंधित कर्मचारियों को एक पत्र भेजा गया जिसमें अक्तूबर में उनकी संविदा समाप्त कर दिए जाने की जानकारी दी गई है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी के बीच हर कोई हलाकान है। रोजी-रोटी से लेकर बेहतर स्वास्थ्य का संकट है। एंबुलेंस कर्मचारी अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर कोरोना पॉजिटिव से लेकर सभी तरह के मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच इस खबर से एंबुलेंस कर्मियों में चिंता का माहौल है।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार वर्मा ने कहा कि कंपनी की इस मनमानी से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। एंबुलेंस स्टॉफ डॉ. अजय कुमार निषाद, संगमलाल, वीरेंद्र पटेल, सत्यनारायण यादव, शिवकुमार वर्मा आदि ने कंपनी के इस निर्णय का काफी विरोध किया है।

कहा कि हम लोग इस वैश्विक महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना अपने परिवार से दूर रहकर भी आम जनता की सेवा में लगे हुए हैं। इसके बावजूद हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला संगठन मंत्री बजरंग प्रसाद पांडेय ने कहा कि मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ ही शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की जानकारी अभी नहीं है। एंबुलेंस कर्मचारी निजी कंपनी के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed