फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   16,000 workers will get booster dose in 90 days

16 हजार कर्मियों को 90 दिन में ही लगेगी बूस्टर डोज

Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
16,000 workers will get booster dose in 90 days
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे 16 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वे कोरोना की बूस्टर डोज अब 90 दिन बाद ही ले सकेंगे। कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है, यदि उन्होंने दूसरी डोज 90 दिन पहले ली है, तो उन्हें बूस्टर डोज दी जाए। आयोग के इन निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे कर्मचारियों के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बूथों की संख्या बढ़ाने, सैनिटाइजर व मास्क आदि का प्रबंध सुनिश्चित कराने के साथ ही सामान्य टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया है। इस बीच अब कोरोना संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए चुनाव आयोग की मंशा है कि मतदान प्रक्रिया को निपटाने में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, उन्हें बूस्टर डोज मतदान से पहले दे दी जाए। आयोग ने कहा है कि कर्मचारियों पर कोरोना की दूसरी डोज लेने के लिए 273 दिन की शर्त नहीं लागू होगी। ऐसे कर्मचारियों को 90 दिन पर ही बूस्टर डोज दे दी जाए। यह कार्य मतदान से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद ने बताया कि नए निर्देशों के क्रम में चुनाव ड्यूटी में लगे लगभग 16 हजार कर्मचारियों व पुुलिस कर्मियों को बूस्टर डोज दी जानी है। 2350 पोलिंग पार्टियां मतदान में लगाई गई हैं। इसमें 10 प्रतिशत अर्थात 273 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मतदान में लगे कर्मचारियों व पुलिस कर्मियाें को तीन मार्च को होने वाले मतदान से पहले बूस्टर डोज दी जा सके, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 हजार कर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज
कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने व इससे बचाव के लिए मतदान में लगे लगभग 16 हजार कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी जाएगी। इन कर्मचारियों को बूस्टर डोज लेने के लिए कोरोना की दूसरी डोज लेने की 273 दिन की शर्त लागू नहीं होगी। 90 दिन पहले कोरोना की दूसरी डोज लेने वाले कर्मचारी बूस्टर डोज ले सकेंगे।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed