{"_id":"6ad3add759a1e874ab03babb","slug":"159-complaints-were-received-only-15-have-been-resolved-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167360-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 159 शिकायतें आईं, 15 का ही हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 159 शिकायतें आईं, 15 का ही हुआ निस्तारण
विज्ञापन
आलापुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर समस्याएं सुनतीं डीएम ईशा प्रिया व एसपी प
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील के वसुधा सिंह सभागार में शनिवार को डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस में 159 शिकायतें आईं। इनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं की अनदेखी और निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में अधिवक्ता रामजीवन तिवारी ने स्टांप और टिकट की बिक्री में निर्धारित दर से अधिक वसूली किए जाने की शिकायत उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में अधिक वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।जलालपुर में 67 में से पांच, भीटी में 45 में से छह, टांडा में 34 में से छह और अकबरपुर में 77 में से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तीन दर्जन से अधिक शिकायतें, फिर भी नहीं हटा कब्जा
समाधान दिवस में बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने के मामले भी सामने आए। लखमीपुर निवासी संदीप गौड़ ने बताया कि नवीन परती की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। गोपालपुर निवासी दीपिका ने सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए छह बार शिकायत करने की बात कही। उनका कहना है कि रास्ते पर अतिक्रमण के चलते आवागमन में परेशानी हो रही है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, हरदिया जलाल निवासी गिरिजा प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर विपक्षी अवैध रूप से खेती कर रहा है। इस संबंध में रोक लगाने और समस्या के समाधान के लिए वह तीन दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। इन शिकायतों से बार-बार आवेदन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति सामने आई।