फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   157 people including SP donated blood

एसपी समेत 157 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
157 people including SP donated blood
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में रक्तदान करते एसपी आलोक प्रियदर्शी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। खून के संकट से किसी जरूरतमंद की जान न जाने पाए, इस संकल्प के साथ रविवार को पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसपी समेत कुल 157 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य तथा एनसीसी कैडेट भी शामिल रहे।
विज्ञापन

आईजी अयोध्या जोन कवींद्र प्रताप सिंह ने बीते दिनों अंबेडकरनगर आने पर पुलिस कर्मियों से यह आह्वान किया था कि वे मानवता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करें। इसी को देखते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की और उन्हें रक्तदान के लिए तैयार किया। इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करते हुए पुलिस कर्मियों के इस नेक प्रयास की सराहना की। कहा कि पुलिसकर्मी सिर्फ अपनी विभागीय जिम्मेदारी का ही पालन नहीं करते। सामाजिक तौर पर जो जिम्मेदारी है, उसका भी पालन होता रहता है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन

सबसे पहले एसपी आलोक प्रियदर्शी खुद आगे आए। बाद में अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भी रक्तदान किया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भी काफी संख्या थी। पुलिस प्रशासन के आह्वान पर शिविर को सफल बनाने के लिए एनसीसी कैडेट्स व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी पुलिस लाइन पहुंच गए। वहां सभी ने रक्तदान किया। इस मौके पर एएसपी संजय राय, सीओ सिटी अशोक सिंह, कोतवाल अकबरपुर अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी देविका सिंह समेत कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शिविर में कुल 157 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें 85 यूनिट खून जिला अस्पताल में जमा कराया गया, जबकि 72 यूनिट खून निजी संस्था हरि चैरिटेबल के सदस्य इस हिदायत के साथ अपने साथ ले गए कि इन्हें जरूरतमंदों को निशुल्क सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed