फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अलग अलग क्षेत्रों में हजारों नागरिकों ने एक साथ किया योगाभ्यास

अलग अलग क्षेत्रों में हजारों नागरिकों ने एक साथ किया योगाभ्यास

Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग क्षेत्रों में हजारों नागरिकों ने एक साथ किया योगाभ्यास
अंबेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में एकसाथ हजारों लोगों ने योग किया। जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में हुए मुख्य कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र की मौजूदगी में योगाभ्यास हुआ। प्रशिक्षकों ने योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि योग को अपनाने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। योग को लेकर और ज्यादा जागरूकता की जरूरत पर वक्ताओं ने जोर दिया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में सामूहिक योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भौतिक वादी युग में योग जरूरी है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने योग से होने वाले फायदे बताए। बाद में योग प्रशिक्षक ललित तिवारी की देखरेख में एक घंटे तक योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, ओलंपिक एसोसिएशन, ब्रम्हा कुमारी प्रजापिता संस्थान, पतंजलि योग पीठ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र, प्रांतीय रक्षक दल के सदस्यों ने योग के तौर तरीके सीखे। बाद में विकास भवन सभागार में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहज योग संस्था ने योग कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक शैलेंद्र सक्सेना ने कहा कि योग हमारे देश की संस्कृति है। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर बाजार में लगे शिविर में पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने नियमित योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज, सीओ आरपी रॉय आदि मौजूद रहे।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य आयोग सोसाइटी के तत्वाधान में योग दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत किछौछा राजमणि वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. विजय प्रकाश मिश्र, सीडीपीओ शिवकुमारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार पतंजली योग समिति टांडा के तत्वावधान में टीएन पीजी कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजू देवी, एसडीएम एपी सिंह, भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री त्रयंबक तिवारी ने दीपार्चन कर किया। योग प्रशिक्षक रमेशचंद्र, सुरेश बजाज, सुनील कुमार व राजेश ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह व योगेंद्र निषाद ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसर तहसील परिसर में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योग शिक्षक कालिका प्रसाद यादव ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान तहसीलदार रामनरायन, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी स्थित विवेकानंद शिशुकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग शिविर का आयोजन हुआ। एनटीपीसी परिसर स्थित सप्तरंग क्लब में आयोजित योगाभ्यास में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण केएस रॉय, गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कला नटेशन आदि मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में आयोजित योगाभ्यास में खंड विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश दुबे, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह, डॉ. सुषमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed