फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   न निपटी किसानों की समस्याएं, तो 27 को होगा आंदोलन

न निपटी किसानों की समस्याएं, तो 27 को होगा आंदोलन

Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
न निपटी किसानों की समस्याएं, तो 27 को होगा आंदोलन
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। इसमें एनएच निर्माण के प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को आवाज बुलंद की गई। कहा गया कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 27 जून को तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि एनएच निर्माण के प्रभावित किसानों को पहले तो उचित मुआवजा दिए जाने का दावा किया गया था, लेकिन बाद में इसे पूरा नहीं किया गया। अब भी कई ऐसे किसान हैं, जिन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्हें आवासीय दर पर मुआवजा देने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मौजूदा समय में धान की रोपाई के लिए बेरन तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। बारिश हो नहीं रही है। ऐसे में माइनरों में टेल तक पानी न पहुंचना किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो रहा है। धान के लिए खेत तैयार करने में डीजल इंजन का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे किसानों को आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कुछ गांव में विद्युतीकरण तो कर दिया गया, लेकिन घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को बिल थमा दी जा रही है। इसकी शिकायत कई बार पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आवारा पशुओं को पशु आश्रय केंद्र भेजे जाने की मांग को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 27 जून को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रणजीत उर्फ लल्लू, मदनमोहन, कपिलदेव, संजय मिश्र, रामगुनी, अशोक सिंह, रामसूरत, सर्वजीत, बच्चूलाल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed