{"_id":"5d0d26368ebc3e1ca652bf0d","slug":"15611428228-ambedkar-nagar-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्डे में तब्दील हुआ बथुआ चंदौका मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्डे में तब्दील हुआ बथुआ चंदौका मार्ग
विज्ञापन
महरुआ। महरुआ से बथुआ चंदौका जाने वाली सड़क जगह जगह से टूटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। इससे करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन बदहाली दूर कराने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही।
महरुआ से बथुआ चंदौका जाने वाला मार्ग शहीद उदय प्रताप सिंह मार्ग के नाम से जाना जाता है। पिछले एक वर्ष से मार्ग बदहाली के दौर से गुजरने को मजबूर है। हालत यह है कि सड़क जगह जगह से टूटकर गड्डों में तब्दील हो गई है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं।
वहीं इस मार्ग पर आधा दर्जन विद्यालय होने के साथ साथ विभिन्न गांवों सिलावट, उदयपुर, जयपुर, चपरा व रामनगर समेत दर्जनों गांव के लोगों का इस मार्ग से आना जाना होता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई तेजी नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन
15 किलोमीटर इस लंबे मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार आबादी यात्रा करती है। स्थानीय निवासी संतोष का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।