{"_id":"5d0d261c8ebc3e1ca652bf06","slug":"156114279617-ambedkar-nagar-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया पीड़ित पांच नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया पीड़ित पांच नए मरीज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज भर्ती हुए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी दवाओं का वितरण न किए जाने व जागरूकता अभियान न चलाए जाने का ही नतीजा है कि डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था भी इसकी बड़ी वजह है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भीटी निवासी शशिकांत (21) पुत्र दिनेश गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी दस्त के बीच उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रगड़गंज निवासी राजकुमारी (32) पत्नी लालचंद को घरवालों ने शुक्रवार सुबह उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी कोतवाली क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासी नन्हें (26) पुत्र गंगाराम को गुरुवार देर शाम उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव निवासी राजेंद्र (42) पुत्र बाबूराम को गुरुवार मध्यरात्रि उल्टी दस्त शुरू हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासिनी रानी (20) पुत्री राजेश शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।