फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नौ करोड़ की लागत से चमाचम होंगी आलापुर की 43 सड़कें

नौ करोड़ की लागत से चमाचम होंगी आलापुर की 43 सड़कें

Thu, 20 Jun 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नौ करोड़ की लागत से चमाचम होंगी आलापुर की 43 सड़कें
अंबेडकरनगर। सड़क नवीनीकरण योजना के तहत आलापुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ की लागत से 43 सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण का कार्य होगा। भाजपा विधायक अनीता कमल के प्रस्ताव पर शासन ने संबंधित सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण को हरी झंडी दे दी थी। विभाग के अनुसार जून के अंत तक सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ सड़क का निर्माण कराया जा रहा, बल्कि नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पूर्व आलापुर विधायक अनीता कमल ने लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 3 नई सड़क व 40 सड़कों के नवीनीकरण कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

जनहित को देखते हुए शासन ने संबंधित सड़कों के निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी थी। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न आए इसके लिए आवश्यक राशि कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग को उपलब्ध करा दी गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इस बीच आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरे कृष्ण ने बताया कि संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून माह के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे लगभग 2 लाख की आबादी को लाभ होगा।

टिकोरिया बुजुर्ग, टिकोरिया खुर्द व मनवरपुर संपर्क मार्ग का नया निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जहांगीरगंज रजवाहा संपर्क मार्ग, तेंदुआई कला संपर्क मार्ग, करौंदी मिश्र संपर्क मार्ग, सिंघलपट्टी कमालपुर संपर्क मार्ग, राजेसुल्तानपुर से लालमनपुर, राजेसुल्तानपुर से साबितपुर, इंदईपुर से मरौचा, अन्नापुर संपर्क मार्ग, राजेसुल्तानपुर गढ़वल संपर्क मार्ग, निरहू सराय संपर्क मार्ग,
बिड़हर संपर्क मार्ग, हुसेनपुर माडरमऊ संपर्क मार्ग, जहांगीरगंज रामबाग घाट संपर्क मार्ग, आरोपुर चौराहे से भीटी माइनर संपर्क मार्ग, बसखारी आजमगढ़ मार्ग पर कटया पहलवानपुर संपर्क मार्ग, ठेगी प्रतापपुर संपर्क मार्ग, चक मुनाहरा संपर्क मार्ग, पठखौली संपर्क मार्ग, जमलूपुर यादव बस्ती संपर्क मार्ग, जहांगीरगंज रामपुर मठिया संपर्क मार्ग, गढ़वल संपर्क मार्ग, शिवतारा हुसेनपुर संपर्क मार्ग, कम्हरिया हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, फरीदपुर टप्पा हवेली संपर्क मार्ग, भोजपुर संपर्क मार्ग, देवचंदपुर से भवनाथपुर संपर्क मार्ग, लखनपट्टी संपर्क मार्ग का नवीनीकरण होगा।



नवीनीकरण योजना के तहत 9 करोड़ रुपये की लागत 3 सड़कों के नए निर्माण के साथ ही कुल 43 सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जून माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- शंकर्षण लाल, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed