फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5 घंटे विलंब से पहुंचीं फरक्का एक्सप्रेस व पैसेंजर अप ट्रेन

5 घंटे विलंब से पहुंचीं फरक्का एक्सप्रेस व पैसेंजर अप ट्रेन

Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
5 घंटे विलंब से पहुंचीं फरक्का एक्सप्रेस व पैसेंजर अप ट्रेन
अंबेडकरनरगर। फरक्का अप व पैसेंजर अप जहां 5 घंटे विलंब से चलीं, वहीं 6 अन्य ट्रेन भी घंटों देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा तीन एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे संबंधित 18 यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इससे ट्रेन यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी जहां तीन ट्रेन निरस्त रहीं, वहीं आठ ट्रेन घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 4:55 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन, दोपहर 12:25 पर आने वाली दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन व रात 10:20 आने वाली कोलकाता डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। तीन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने से संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 18 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:25 से 2 घंटा, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 7:35 से ढाई घंटा, गंगा सतलज डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय शाम 4:38 से 2 घंटा, अमृतसर अप एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से 2 विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर अप सुबह 7:09 से 5 घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:36 से 3 घंटा, दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:16 से ढाई घंटा व फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 2:22 से 5 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed