{"_id":"5d0bc3dc8ebc3e1ebd7ec38f","slug":"156105210919-ambedkar-nagar-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद हटा लें अतिक्रमण, वरना प्रशासन करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद हटा लें अतिक्रमण, वरना प्रशासन करेगा कार्रवाई
विज्ञापन
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज कस्बे को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी स्थानीय प्रशासन ने तेज कर दी है। एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज व सीओ आरपी राय बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ कस्बे का भ्रमण किया। सड़कों के किनारे व अन्य स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की। चेतावनी दी गई कि अविलंब अतिक्रमण को हटाया जाए, अन्यथा की स्थिति में कार्रवार्ई की हिदायत दी।
गौरतलब है कि जहांगीरगंज कस्बे में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लिए जाने से आये दिन जाम जाम की स्थिति बन जाती है, जिसके चलते आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
इस बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी राय ने स्थिति की जानकारी लेने के लिए जहांगीरगंज कस्बा, मामपुर व नरियांव के बावली चौक तक बुधवार शाम पुलिस टीम के साथ भ्रमण किया। बड़े पैमाने पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को देख अधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की। प्रशासन की तरफ से चेतावनी दी गई कि यदि अविलंब अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। सीओ आरपी राय ने बताया कि बातचीत कर अतिक्रमण हटवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। यदि इससे बात नहीं बनी तो आगे सख्ती की जाएगी। अतिक्रमण को हर हाल में हटाया ही जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी पीएन तिवारी के साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।