फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आधार कार्ड बनाने की चुनौती से राहत मिलने की जगी उम्मीद

आधार कार्ड बनाने की चुनौती से राहत मिलने की जगी उम्मीद

Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड बनाने की चुनौती से राहत मिलने की जगी उम्मीद
अंबेडकरनगर। आधार कार्ड बनवाने या जरूरी संशोधन करवाने की चुनौती से जूझ रहे नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने लीड बैंक मैनेजर को फौरी तौर पर जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही कहा है कि जल्द ही इस बारे में संबंधित लोगों की बैठक बुलाकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श होगा। इस बीच गुरुवार को एक बार फिर से आधार कार्ड बनवाने व नाम आदि संशोधन कराने के लिए उपभोक्ताओं को भोर से ही बैंक व डाकघर के सामने लाइन लगाने को विवश होना पड़ा। इसे लेकर कई उपभोक्ताओं में जबरदस्त गुस्सा भी देखने को मिला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आधार कार्ड बनवाने व जरूरी संशोधन कराने को लेकर इन दिनों संबंधित उपभोक्ताओं को कड़ी चुनौती से जूझना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ता भोर में चार व पांच बजे से ही लाइन में लग जाते हैं तो वहीं ऐसे भी उपभोक्ता हैं जो लाइन में लगने के लिए आधी रात करीब से ही घर से निकल पड़ते हैं। बैंक व डाकघर पहुंचने के बाद किसी को बैठे बैठे तो किसी को करवट बदलते घंटों समय गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूख प्यास से अक्सर बेहाल रहने वाले ऐसे लोगों को ज्यादा मायूसी तब मिलती है, जब उन्हें इतना कुछ करने के बाद भी निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। अमर उजाला ने जिले भर के अलग अलग क्षेत्रों में रह रहे उपभोक्ताओं के इस दर्द को अपने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने खबर का संज्ञान लिया। डीएम ने गुरुवार को बताया, मैंने खबर को पढ़ा है। उसमें उकेरे गए आम लोगों के दर्द को मैंने उसी अनुरूप महसूस किया है। निश्चित तौर पर इस मामले में कुछ ठोस प्रयास करने की जरूरत है। डीएम ने बताया कि मैंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि जो भी बैंक इसके लिए अधिकृत हैं,
वहां प्राथमिकता के साथ आधार कार्ड बनाने तथा नाम व पते में संशोधन आदि का काम किया जाए। डीएम ने बताया कि इस बारे में जल्द ही सभी संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय पर बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें इस पर गहन विचार विमर्श होगा कि किस तरह आम उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत प्राप्त हो सके। उसके लिए जो भी इंतजाम करना होगा, वह सब किया जाएगा।

अमरतल निवासिनी मायावती ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे बच्चों को लेकर दो माह से आधार कार्ड के लिए भटक रही हैं। बार बार वापस होकर जाना पड़ता है। आज सुबह पति को भेजकर लाइन में लगवा दिया था। छठा नंबर लगा है। उम्मीद है आज आधार कार्ड बन जाए। सेमरी निवासी शबनमबानो का कहना है कि वे चार दिन से लगातार आधार कार्ड संशोधन के लिए डाकघर व बैंक का चक्कर लगाकर थक चुकी हैं। इसके बावजूद आधार कार्ड नहीं बन पा रहा। सुबह साढ़े आठ बजे जब वह बैंक पहुंची तो लंबी लाइन लग चुकी थी। इसके चलते उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।
सीहमई निवासी रामकुबेर ने बताया कि वह बीते एक पखवारे से आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक में लंबी लाइन के बीच अपनी पाली का इंतजार करते हैं, लेकिन प्रतिदिन उन्हें निराश होकर लौट जाना पड़ रहा है। बरवा नासिरपुर निवासिनी गीता देवी का कहना था कि आधार कार्ड के लिए वे एक माह से बैंक तथा डाकघर का चक्कर काट कर थक चुकी हैं, लेकिन अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सका है। गुरुवार भोर पति को भेजकर लाइन लगवाया है, उम्मीद है कि आज उनका आधार कार्ड बन जाए। करमपुर निवासी प्रिंस गौड़ का कहना है कि एक सप्ताह से वह आधार कार्ड के लिए डाकखाने का चक्कर काट रहा है, लेेकिन उसका नंबर आते आते कार्य ठप कर दिया जाता है।


आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए पहुंच रहे लोगों को दिक्कत न हो इसके इंतजाम किए जाएंगे। इस बारे में तात्कालिक निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही बैठक आयोजित होगी।
- राकेश कुमार मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed