फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन छेड़ेगा राकिमसं

किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन छेड़ेगा राकिमसं

Thu, 20 Jun 2019 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन छेड़ेगा राकिमसं
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस बीच भाकियू भानू गुट छोड़कर आए हजारीबाबा को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर ने उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर ने कहा कि किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। खाद का दाम आए दिन बढ़ रहा तो माइनरों में पानी नहीं है। सुचारु बिजली भी उपलब्ध नहीं हो रही। बारिश न होने से किसानों के समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो रहा है। उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। कर्ज के बोझ तले दबकर किसान आत्महत्या कर रहा है। इन सबके बावजूद किसानों का हितैषी होने का बढ़ चढ़कर दावा करने वाले जिम्मेदार लोगों को किसानों की समस्याओं को दूर करने की सुध नहीं है। कहा कि संगठन लंबे समय से किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहा है। यदि शीघ्र ही समस्याओं को निस्तारित नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष पद पर बने हजारीबाबा ने गुरुवार को संगठन छोड़ते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। हजारीबाबा ने कहा कि वे किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शकील, बाराबंकी जिलाध्यक्ष नसीर लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed