{"_id":"5d0bc3c28ebc3e138a0e8d31","slug":"15610520831190-ambedkar-nagar-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर हेल्मेट व सीट बेल्ट के 90 लोगों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर हेल्मेट व सीट बेल्ट के 90 लोगों का हुआ चालान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को एआरटीओ केएन सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर बसखारी मार्ग पर सघन जांच अभियान चला। 90 छोटे बड़े वाहनों का चालान किया गया तो बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 90 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, शुक्रवार को जिला अस्पताल में चार पहिया वाहन चालकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। इसके तहत गुरुवार को एआरटीओ केएन सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर बसखारी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला। एआरटीओ ने बताया कि विभिन्न गड़बड़ियों के चलते 90 छोटे बड़े वाहनों का चालान किया गया। इसमें ओवरलोड एक ट्रक व एक पिकअप तथा अधूरे कागजात के चलते एक पिकअप व एक ऑटो को चालान के साथ ही वाहनों को एआरटीओ कार्यालय के निकट खड़ा करा लिया गया।
अभियान के दौरान बगैर हेलमेट के 59 व बगैर सीट बेल्ट के 31 लोग वाहन चलाते पकड़े गए। इस पर इन वाहनों का भी चालान कर दिया गया। बताया कि चेकिंग अभियान के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी न सिर्फ जानकारी दी गई, बल्कि उनका पालन करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा। इसमें चार पहिया वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण नि:शुल्क किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। कहा कि वाहन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।