{"_id":"5d0bc3bf8ebc3e1ebd7ec380","slug":"15610520802-ambedkar-nagar-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के संकट से घंटों जूझने को विवश हुआ अकबरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के संकट से घंटों जूझने को विवश हुआ अकबरपुर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर गुरुवार को एक बार फिर जाम के बड़े संकट से जूझा। वाहनों की लंबी लाइनों के बीच बस स्टेशन, ओवरब्रिज, पुराना तहसील तिराहा, तमसा पुल व नई सड़क इलाकों में वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक बाईपास का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक यह समस्या दूर होने वाली नहीं है। उधर, यातायात को सुचारु करने को लेकर यातायात पुलिस टीम हलकान दिखी। अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम न लगता हो। दरअसल, वाहनों के बढ़ते दबाव व बड़े वाहनों के नगर के अंदर से होकर गुजरने व सड़क के किनारे पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या और भी बढ़ रही है। गुरुवार को भी स्टेशन क्षेत्र में लोगों को घंटों जाम से जूझने को मजबूर होना पड़ा।
सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हुई जो दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी होने के चलते घंटों जिंदगी रेंगकर चली। यही हाल पुराने तहसील तिराहे, तमसा पुल, दोस्तपुर चौराहा, नई सड़क व पहितीपुर चौराहा आदि क्षेत्र का भी रहा।
जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या कुछ हद तक दूर होगी, लेकिन बाइपास का निर्माण होने पर ही ज्यादा राहत मिलेगी। बाइपास निर्माण होने से बड़े वाहन समेत अन्य वाहन बाहर से ही निकल जाएंगे। ऐसे में नगर के अंदर सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। रुक रुककर लगभग दो घंटे चले जाम से जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन जाने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बहन के लिए फल आदि लेकर जा रहे राहुल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जाम में फंसने के चलते वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि वहां बहन को दवा खानी है। जरूरी सामान हमारे पास है। उधर, एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य चल रहा है। इससे भी जाम समस्या से राहत मिलेगी।