{"_id":"5d0bc3bb8ebc3e1dfb07bb12","slug":"156105207716-ambedkar-nagar-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव में बारात में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवारीजन बगैर पुलिस को जानकारी दिए शव को लेकर घर चले गए। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पठानपुर गांव निवासी हीरालाल के घर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सकरा यूसुफपुर से बारात आई हुई थी। द्वारपूजा व खाना खाने के बाद बाराती घर से कुछ दूरी पर लगे टेंट में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब विदाई की तैयारी होने लगी और बाराती सामान लेकर बस में सवार होने लगे तो इस बीच किसी की निगाह बारात आए सम्हारू (45) पुत्र सहदीन पर पड़ी जो चारपाई पर सो रहा था।
कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उसे जगाने की कोशिश की तो उसे मृत पाया। इससे मौके पर सनसनी फैल गई। परिवारीजनों को सूचना दी गई। कुछ देर में ही पहुंचे घरवाले उसे लेकर गांव चले गए। उधर, थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।