{"_id":"5d0a80af8ebc3e0c3e6882e7","slug":"15609693763-ambedkar-nagar-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग मानव में करता आध्यात्मिक शक्तियों का संचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग मानव में करता आध्यात्मिक शक्तियों का संचार
विज्ञापन
टांडा/विद्युतनगर। योग मानव के भीतर आध्यात्मिक शक्तियों का संचार करता है। इसका नियमित अभ्यास किया जाए तो शरीर के विभिन्न विकारों से छुटकारा पाया जा सकता है। ये विचार बुधवार को टांडा नगर के टीएनपीजी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ करते हुए टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त ने प्रकट किया।
कहा कि देश में योग का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। ऋषि मुनियों ने योग की महत्ता को समझते हुए इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसे आज पूरी दुनिया के लोग अपना रहे हैं। योग ऐसा माध्यम है जो मानव के भीतर से नकारात्मक विचारों को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सेना के जवान करते हैं तो देश के अंदर बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने का दायित्व हम सभी का होता है, लेकिन हम यह तभी कर सकते हैं जब हम निरोग रहेंगे।
निरोग रहने के लिए सभी को योग को अपनाना होगा। इससे पहले विधायक प्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग शिक्षक सुरेश बजाज ने कहा कि योग का कार्य जोडना है। आत्मा और परमात्मा को मिलाने वाले जितने भी साधन, उपाय हैं वे सब आध्यात्मिक भाषा में योग कहे जाते हैं। बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके 19 से 21 जून तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें लोगों को प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीर्षासन, तितली आसन, भस्त्रिका आदि का अभ्यास कराया जाएगा। बताया कि शिविर में भाग लेने वाले लोगों को योग का अभ्यास कराकर निरोग व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव पैदान करने काम किया जा रहा है। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, पवन, बैकुंठ लाल, आचार्य नरसिंह आदि मौजूद रहे।