{"_id":"5d0a808b8ebc3e07be2d96b3","slug":"1560969341136-ambedkar-nagar-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह बाद भी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे टीईटी उतीर्ण अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह बाद भी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे टीईटी उतीर्ण अभ्यर्थी
विज्ञापन
बसखारी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के छह महीने बाद भी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान टीईटी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र नहीं दे सका है। संस्थान की लापरवाही से करीब 12 हजार परीक्षार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मनमानी का आलम यह है कि प्रमाण पत्र वितरण के लिए तीन बार तिथि निर्धारित की गई और तीनों बार निरस्त भी कर दी गई। इससे कई किलोमीटर की दूरी तय कर कार्यालय पहुंचने के बाद भी परीक्षार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। संस्थान की इस मनमानी से अब अभ्यर्थियों में नाराजगी का माहौल है।
बताते चलें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम करीब छह महीने पहले आया था। शासन के निर्देशानुसार परिणाम घोषित होने के दो से तीन महीने में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर को परीक्षार्थियों को यह प्रमाण पत्र सौंप देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों की नाराजगी बढ़ने पर कहा गया कि 30 मई से प्रमाण पत्र का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह खबर परीक्षार्थियों को लगी तो बड़ी संख्या में संस्थान पहुंच गए। शिक्षकों ने सभी के प्रमाण पत्र न तैयार होने का हवाला देकर कहा कि तीन जून से वितरण होगा।
इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं 3 जून को डायट पहुंच गए। संस्थान से जुड़े लोगों का फिर वही रवैया सामने आया। बताया गया कि अभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन होना बाकी है। ऐसे में 10 जून तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद 13 जून से वितरण शुरू होगा। परीक्षार्थी फिर एक बार प्रमाण पत्र की उम्मीद में डायट पहुंचे। फिर वही रटारटाया जवाब दे दिया गया कि सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रमाण पत्र का वितरण हो पाना संभव नही है।
कर्मचारियों का यह जवाब सुनकर अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि काफी देर तक कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं में कहासुनी हुई। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कई परीक्षार्थियों ने कहा कि अब मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। संस्थान कर्मचारियों की मनमानी से अभ्यर्थियों को काफी मुश्किल हो रही है। बताया कि अन्य जनपदों में मई माह में ही वितरण कर दिया गया। यहां पर मनमानी की जा रही है।
प्रमाण पत्र तैयार करने व सत्यापन में समय अधिक लग रहा है। बीच में डीएलएड व बीटीसी परीक्षा होने के चलते कुछ विलंब हुआ है। एक जुलाई से प्रमाण पत्रों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
- डॉ. एचएन तिवारी, प्राचार्य डायट