{"_id":"5d0a807b8ebc3e0c3e6882ac","slug":"156096932519-ambedkar-nagar-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरानपुर में गहराया पेयजल संकट, परेशान हुई दो हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरानपुर में गहराया पेयजल संकट, परेशान हुई दो हजार आबादी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला में जलापूर्ति मंगलवार देर शाम से बेपटरी हो गई। बुधवार शाम तक जलापूर्ति बाधित रहने से लगभग 2 हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझती रही। लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए दौड़भाग करने को मजबूर हुए। सबसे ज्यादा समस्या बुधवार सुबह हुई।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में की जाने वाली जलापूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। कभी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने, तो बदतर विद्युत आपूर्ति के चलते जलापूर्ति बाधित होती रहती है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है।
मंगलवार देर शाम से अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ला के कुछ क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई। पहले तो लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में जलापूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार देर शाम तक जलापूर्ति बहाल नहीं होने से लगभग एक हजार की आबादी को पेयजल के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशानी बुधवार सुबह हुई। सरकारी व निजी कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को नित्य क्रिया के लिए पानी का जुगाड़ करना पड़ा। बेपटरी हुई जलापूर्ति से संबंधित क्षेत्र के रमाशंकर व अंगद ने नाराजगी जताई। कहा, उपभोक्ताओं को सुचारु जलापूर्ति हो सके, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति का ठप होना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत कष्टदायक है।
गुलाम अब्बास व इश्तियाक ने कहा कि पेयजल सेवा बाधित होने से एक एक बाल्टी पानी के लिए इधर उधर की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ा। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि गड़बड़ी दूर कराई जा रही है। लोगों को पेयजल समस्या न हो, इसके लिए लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।