फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दो दिन की मोहलत के बाद अतिक्रमण पर फिर चला हथौड़ा

दो दिन की मोहलत के बाद अतिक्रमण पर फिर चला हथौड़ा

Thu, 20 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो दिन की मोहलत के बाद अतिक्रमण पर फिर चला हथौड़ा
दो दिन की मोहलत के बाद फिर चला अतिक्रमण पर हथौड़ा
विज्ञापन

- अकबरपुर नगर में हटाया गया अतिक्रमण
फोटो 22 व 23
अंबेडकरनगर। दो दिन की मोहलत देने के बाद बुधवार को एक बार फिर से जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चला। एसडीएम सदर के नेतृत्व में अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से बस स्टेशन तक चले अभियान में सड़क के दोनों तरफ नाली तक स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। गुरुवार को एक दिन की और मोहलत देने के बाद शुक्रवार को फिर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा।
अकबरपुर नगर में सड़क के दोनों ओर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से निजात की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ये अलग बात हैं कि इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। कभी-कभार अगर अतिक्रमण अभियान चला तो ये महज औपचारिकता तक सीमित रहता। इसी बीच नवागत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से लोगों ने मिलकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की। इसे गंभीरता से लेकर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के नेतृत्व में गत रविवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार की मोहलत के बाद बुधवार को एक बार फिर से राजस्व व नगर पालिका कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन के साथ एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व एआरटीओ केएन सिंह अतिक्रमण हटवाने निकल पड़े। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से लेकर बस स्टेशन तक चले अभियान में दर्जनों स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। सड़क के दोनों तरफ नाली के ऊपर बनी सीढ़ियों व छज्जे को जेसीबी मशीन से ढहा दिया गया। कई जगह हथौड़े का भी प्रयोग हुआ। अभियान चलता देख अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस बीच एसडीएम ने बताया कि गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की मोहलत देने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed