{"_id":"5d0921398ebc3e48bb2d1d79","slug":"15608794048-ambedkar-nagar-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ट्रेन रहीं निरस्त, भीषण गर्मी में यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ट्रेन रहीं निरस्त, भीषण गर्मी में यात्री रहे बेहाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को सात ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
85 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। आरक्षित टिकट से यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों ने यात्रा करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:25 पर आने वाली दून डाउन व 1:16 पर आने वाली दून अप एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
इसके अलावा शाम 4:19 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पैसेंजर डाउन व सुबह 7:09 पर आने वाली पैसेंजर अप ट्रेन भी निरस्त रही। आनंद विहार अप निर्धारित समय अपराह्न 2:22, पंडित दीन दयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 4:15 व कोलकाता डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 10:20 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंची। इनके निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि सात ट्रेन निरस्त रहीं। यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते जानकारी दे दी गई थी।