{"_id":"5d0921308ebc3e2ac34138a1","slug":"156087939419-ambedkar-nagar-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के चलते अधर में लटका संपर्क मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के चलते अधर में लटका संपर्क मार्ग का निर्माण
विज्ञापन
भीटी। तहसील क्षेत्र के समरसिंहपुर से पंचमकुटी संपर्क मार्ग का निर्माण विवाद के चलते बंद हो गया। ऐसे में आधी-अधूरी सड़क से राहगीरों को आवागमन को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क कार्य पूरा नहीं कराया जाता है तो वे प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भीटी तहसील क्षेत्र के समरसिंहपुर से पंचमकुटी तक गड्डा मुक्त अभियान के तहत सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदारी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि इसी विवाद के चलते निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने काम रोक दिया। ऐसे में करीब 300 मीटर लंबा सड़क निर्माण कार्य विवादों के बीच उलझ कर रह गया है।
नतीजा यह है कि सड़क पर बिछाई गई बड़ी बड़ी गिट्टियां आवागमन में बाधक उत्पन्न करने के साथ साथ मार्ग दुर्घटना को भी दावत दे रही हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो बीते दो दिन के भीतर चार बाइक सवार गिट्टियों पर फिसलकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन
उसमें से दो को गंभीर चोटें भी आई, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लोक निर्माण विभाग न तो विवाद को सुलझा पा रहा है और न ही सड़क निर्माण पूरा कराने की जहमत उठा रहा। इसका खामियाजा करीब 10 हजार आबादी को सीधे तौर पर भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीण सूरज सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, विजय तिवारी, राम अकबाल, रामचरित्र सिंह का कहना है कि ठेकेदारी के विवाद में निर्माण कार्य ठप पड़ा है, जिसके चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पडृ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब निर्माण कार्य को पूरा न कराया गया तो वे सभी धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।