{"_id":"5d09212d8ebc3e48bb2d1d61","slug":"156087939110744-45-ambedkar-nagar-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 744, निपटीं 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें आईं 744, निपटीं 45
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 744 शिकायतें आईं। इनमें 45 शिकायतों का निस्तारण हुआ। भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम ने फरियादियों से आह्वान किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो इसकी जानकारी तत्काल उन्हें दें। जरूरी कदम उठाया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं। ऐसे में उन्हें मायूस होकर वापस न लौटना पड़े। भीषण गर्मी के बावजूद 200 फरियादियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने की। कुल 158 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम अभिषेक पाठक, तहसीलदार गिरिवर सिंह आदि मौजूद रहे।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम अमरनाथ रॉय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। 4 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार रॉय आदि मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 170 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष 21 का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ अमरबहादुर आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भरतलाल सरोज की मौजूदगी में कुल 180 शिकायतें आईं। 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।