{"_id":"5d0921168ebc3e2ac3413879","slug":"156087936814-ambedkar-nagar-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, जुलाई से नई पुस्तक लेकर विद्यालय जाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, जुलाई से नई पुस्तक लेकर विद्यालय जाएंगे छात्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 2 लाख 11 हजार छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। सब ठीक रहा और सरकारी सिस्टम की सुस्ती आड़े नहीं आई तो पहली जुलाई को विद्यालय खुलने पर उनके हाथों में नई किताबें होंगी।
बीएसए कार्यालय के अनुसार, अब तक जिले में 90 प्रतिशत से अधिक पुस्तकें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें सत्यापन के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दिया गया है। जून के अंतिम सप्ताह तक उन्हें छात्र-छात्राओं में वितरित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग के अनुसार जो किताबें आना बाकी हैं वे भी 20 जून तक जिले में पहुंच जाएंगी।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जुलाई में विद्यालय खुलने पर पढ़ाई में परेशानी न हो इसके लिए शासन ने निर्देश दिया है कि जून के अंतिम सप्ताह तक पुस्तकों का वितरण कर दिया जाए। दरअसल पूर्व में अगस्त तक पुस्तकें विद्यार्थियों को नहीं मिल पाती थीं जिससे उन्हें पढ़ाई में मुश्किलें आती थीं।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार 14 जून तक जिले में 90 प्रतिशत से अधिक पुस्तकें जिले में पहुंच गईं। बताते चलें कि जिले में 1,353 प्राथमिक व 520 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2 लाख 11 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक डीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आई पुस्तकों की खेप के साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक पुस्तकेें जिले में पहुंच चुकी हैं।
शेष पुस्तकें 20 जून तक जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएंगी। बताया कि जो पुस्तकें जिला मुख्यालय पर पहुंची, उन्हें सत्यापन के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया। बताया कि जून माह के अंतिम सप्ताह तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर भेज दी जाएंगी।
बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक डीपी सिंह ने बताया कि कक्षा 1 के लिए कलरव, कक्षा 2 के कलरव, विनतारा, कक्षा 3, 4 व 5 के लिए कलरव, विनतारा, हमारा परिवेश, संस्कृत व रैनबो जिले में पहुंच गईं। इसी प्रकार कक्षा 6, 7 व 8 के लिए मंजरी, गणित, महान व्यक्तित्व, रेनबो, विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, हमारा जीवन, गृह शिल्प व कृषि विज्ञान की पुस्तकें पहुंची हैं। कक्षा 6 में इन पुस्तकों के अलावा स्काउट गाइड, खेल स्वास्थ्य व पर्यावरण की भी पुस्तकें शासन से उपलब्ध हो गईं।
ज्यादातर पुस्तकें जिले में पहुंच चुकी हैं, जिन्हें सत्यापन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर भेज भी दी गई हैं। उन्हें जून के अंतिम सप्ताह तक छात्र-छात्राओं में वितरित कर दिया जाएगा। बची किताबें भी जल्द जिले में पहुंच जाएंगी। शासन के निर्देशानुसार समय रहते पुस्तकें छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दी जाएंगी।
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए