फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ठप रही सीी स्कैन मशीन, मायूस होकर लौटे मरीज

ठप रही सीी स्कैन मशीन, मायूस होकर लौटे मरीज

Tue, 18 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ठप रही सीी स्कैन मशीन, मायूस होकर लौटे मरीज
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों की मुश्किल कम नहीं हो रहीं। मंगलवार को सीटी स्कैन कार्य पूरी तरह ठप रहा। नतीजा यह रहा कि सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल पहुंचे 15 से अधिक मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल जिला अस्पताल को कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाली बिजली के लिए बिछाई गई अंडर ग्राउंड केबिल सोमवार देर शाम जल गई। इससे अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली उपलब्ध तो कराई गई, लेकिन सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि इसका खामियाजा सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

मरीजों को सीटी स्कैन के लिए इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए लगभग दो वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना की गई थी। मशीन के संचालन का व्यापक लाभ मरीजों को मिलने भी लगा। हालांकि समय समय पर विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते मशीन के सुचारु संचालन न होने से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही समस्या मंगलवार को भी सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को उठानी पड़ी। दरअसल जिला अस्पताल को कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए अंडर ग्राउंड केबिल बिछाई गई है।
सोमवार देर शाम अंडर ग्राउंड केबिल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट जल गई। नतीजा यह हुआ कि अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पटेलनगर फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली उपलब्ध कराई गई, लेकिन इससे सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका।
मंगलवार को गड़बड़ी दूर न होने के चलते पूरे दिन सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। नतीजा यह हुआ कि सीटी स्कैन के लिए आए 15 से अधिक मरीजों को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।

सीटी स्कैन के लिए मरीज के साथ बेवाना से आए तीमारदार राकेश व कटेहरी के मंजीत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन की व्यवस्था तो है, लेकिन इसका समुचित लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा। सीटी स्कैन मशीन का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए।
एक अन्य तीमारदार शोभावती व जगदंबा ने कहा कि कभी सीटी स्कैन मशीन खराब रहती है, तो कभी केबिल जलने से सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं होता। इसका खामियाजा सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ता है।


विद्युत आपूर्ति के लिए अण्डर ग्राउंड केबिल जली है। इसके चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन मंगलवार को नहीं हो सका। केबिल दुरुस्त कराने के लिए अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र को पत्र भेजा गया है।
डा. एसपी गौतम सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed