{"_id":"5d0920fc8ebc3e48bb2d1d4e","slug":"15608793422-ambedkar-nagar-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, सनसनी
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में मंगलवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर खेत की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास पहुंचे तो एक महिला का शव तालाब के किनारे पड़ा दिखा।
शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में न सिर्फ खानूपुर, बल्कि इर्दगिर्द के अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष थी। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इस पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। एसओ ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।