{"_id":"5d0920e28ebc3e41086d6303","slug":"15608793164-ambedkar-nagar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पैमाने पर हुए थाना प्रभारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पैमाने पर हुए थाना प्रभारियों के तबादले
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। इनमें कई महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के स्थानांतरण को लेकर चल रहा उहापोह का दौर मंगलवार को खत्म हो गया। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने 13 थानों में नए प्रभारियों को तैनात कर डाला। टांडा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल को जलालपुर की कमान दी गई है, जबकि यहां तैनात नीरज सिंह को टांडा का प्रभारी बना दिया गया।
जैतपुर के थाना प्रभारी दयाशंकर राजेसुल्तानपुर एसओ बनाए गए, जबकि वहां तैनात बृजेश सिंह को जैतपुर की कमान सौंपी गई है। भीटी के कोतवाल रहे वंशराज पांडेय को क्राइम ब्रांच से संबद्ध कर दिया गया, जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात मनीष कुमार सिंह को भीटी का इंचार्ज बनाया गया। बेवाना के प्रभारी पीएन तिवारी को जहांगीरगंज का नया एसओ बनाया गया।
महरुआ के अश्विनी विश्वकर्मा मालीपुर थाने के नए प्रभारी बना दिए गए। क्राइम ब्रांच में तैनात बब्बूलाल मिश्र को महरुआ थाने की कमान दी गई। हंसवर के एसओ रामचंद्र सरोज को अलीगंज, जबकि आलापुर के कन्हैया यादव को बेवाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया। इब्राहिमपुर की कमान संभाल रहे विवेक वर्मा आलापुर के प्रभारी बनाए गए, जबकि अहिरौली थाना प्रभारी संजय सिंह को इब्राहिमपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
अलीगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार रॉय महत्वपूर्ण अहिरौली थाने की कमान पाने में कामयाब रहे। उधर श्रवण कुमार सिंह को अकबरपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक से हंसवर थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। टांडा में तैनात दरोगा संजय सिंह को एसएसआई जलालपुर, जबकि मालीपुर में तैनात रामनिवास को एसएसआई जैतपुर बनाया गया। राजेसुल्तानपुर के दरोगा हवलदार सिंह को अकबरपुर कोतवाली भेज दिया गया, जबकि एसएसआई जैतपुर संतोष कुमार गौड़ को एसएसआई अकबरपुर बनाया गया।