{"_id":"5d0920ce8ebc3e41086d62f3","slug":"15608792972-ambedkar-nagar-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाग्रता के साथ लक्ष्ब तय कर आगे बढ़ें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाग्रता के साथ लक्ष्ब तय कर आगे बढ़ें छात्राएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छात्राओं को पूरी एकाग्रता के साथ अपने भविष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। करियर को लेकर वे जितना संजीदा रहेंगी, उन्हें उतना ही लाभ मिलेगा। ये विचार अकबरपुर नगर के संकेत कोचिंग संस्थान में मंगलवार को अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित करियर काउंसलिंग में मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेंद्र ने प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि करियर को लेकर संसाधनों का उतना महत्व नहीं है, जितना महत्व अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने का है। ऐसे में जरूरी है कि छात्राओं को अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। उन्हें किस क्षेत्र में जाना है यह तय करना होगा। इसके बाद उसी के अनुरूप कदम आगे बढ़ाना चाहिए।
अमर उजाला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से अपराजिता की जो मुहिम अमर उजाला चला रहा है वह प्रेरणादायक है। वक्ता संजय यादव, नवीन व चंद्रभान ने भी छात्राओं को करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
1-छात्रा गायत्री, ज्योति व प्रिया ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए एकाग्र चित्त होना जरूरी है। समय का निर्धारण कर पढ़ाई कनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई करने के दौरान गाइड लाइन भी जरूरी है। ऐसा करने से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल हो सकती है।
2-छात्रा तनु वर्मा, पूजा व श्रेया ने कहा कि वैसे तो इंटरमीडिएट के बाद ही करियर चुनने का समय आता है, लेकिन इसकी नींव हाईस्कूल में डाली जाती है। यदि बेसिक शिक्षा मजबूत होगी, तो किसी भी प्रतियोगिता को आसानी से उत्तीर्ण किया जा सकता है।
3-छात्रा अलका, कंचन यादव व गोल्डी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए परीक्षार्थी को सदैव अपडेट रहना होगा। हाइटेक माहौल है। आए दिन नए नए अविष्कार होते रहते हैं। ऐसे में किताबी शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही इंटरनेट से भी जुडना पड़ेगा, जिससे आधुनिक जानकारियां हासिल होती रहें।
4-छात्रा इच्छा वर्मा, अर्चना गुप्ता व साक्षी ने कहा कि किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए गाइड लाइन की सख्त जरूरत होती है। कोचिंग परीक्षा को उत्तीर्ण करने का एक माध्यम होता है। अतिरिक्त मेहनत करने से ही प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है।