{"_id":"5d0920bb8ebc3e2ac3413851","slug":"15608792778-ambedkar-nagar-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू जीप ने साइकिल सवार पिता पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू जीप ने साइकिल सवार पिता पुत्र को रौंदा, पुत्र की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के हरिशंकरगंज चौराहे के पास सोमवार देर शाम बेकाबू जीप ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र के भितरीडीह गांव निवासी सुखीराम (40) अपने पिता रामअजोर (80) को साइकिल से लेकर बाजार की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे हरिशंकरगंज चौराहे के पास पहुंचे तो उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें कुचल दिया। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया।
गंभीरावस्था में पिता-पुत्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुखीराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामअजोर की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। जलालपुर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव निवासी सलमान (19) पुत्र मोहम्मद रजा सोमवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कमलेश (42) पुत्र रामेश्वर सोमवार देर शाम गांव के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी द्वारिका (45) पुत्र रामझिनकू मंगलवार सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुंर गांव निवासी संतोष (24) पुत्र दर्शनकुमार मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
भीटी थाना क्षेत्र के सुल्हनपुर गांव निवासी प्रतिभा (21) पुत्री त्रिभुवन सोमवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। टांडा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी इंद्रेश (28) पुत्र भानू सोमवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर निवासी दिवाकर (28) पुत्र मोहनलाल मंगलवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दिवाकर की हालत गंभीर बनी हुई है।