{"_id":"5d0920a78ebc3e41086d62d9","slug":"15608792582-ambedkar-nagar-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे पर खाना बनाते झुलसी महिला, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे पर खाना बनाते झुलसी महिला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला व एक युवती खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिवारीजनों के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी ममता (48) पत्नी रामदीन सोमवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच चिंगारी निकली और उसके कपड़े पर गिर पड़ी। इससे आग लग गई। महिला ने कपड़े में लगी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर उसने घरवालों को आवाज लगाई।
वहां मौजूद पति ने पहुंचकर आग बुझाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, बसखारी थाना अन्तर्गत किछौछा निवासिनी सुलेखा (21) पुुत्री राजेंद्र मंगलवार सुबह स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। लपटों की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।