फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कूलर में उतरे करंट से झुलसी महिला, गंभीर

कूलर में उतरे करंट से झुलसी महिला, गंभीर

Tue, 18 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
कूलर में उतरे करंट से झुलसी महिला, गंभीर
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी महिला कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार, शहजादपुर निवासी सबीना (32) पत्नी नन्हे मंगलवार सुबह घर की सफाई कर रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच उसका हाथ कूलर से छू गया, जिसमें करंट उतरा हुआ था। करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी महिला भी मंगलवार सुबह हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिवारीजनों के अनुसार, गांव निवासी सुभागी (38) पत्नी रामसूरत मंगलवार सुबह हैंडपंप से पानी निकालने पहुंची। बताया जाता है कि हैंडपंप से सब मर्सिबल जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते हैंडपंप में करंट उतर आया। महिला ने जैसे ही हैंडपंप के हत्थे पर हाथ रखा, वह करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed