{"_id":"5d07c82b8ebc3e627a30717e","slug":"15607910706-ambedkar-nagar-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के पालन पर प्रशासन ने दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के पालन पर प्रशासन ने दिया जोर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर 17 से 23 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बस, ट्रक व ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया गया कि न सिर्फ वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि अभियान चलाकर लोगों को भी जागरूक करें।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि जागरूकता से ही मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ खुद यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय यातायात नियमों के बारे में जानकारी जरूर दें। साथ ही उन्हें नियंत्रित गति से वाहन चलाने पर जोर दें। जब तक ऐसा नहीं किया जाता, तब तक मार्ग हादसों पर अंकुश नहीं लग सकता।
एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि ट्रिपल राइडिंग भी न करें। ऐसा करने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इस दौरान एडीएम अमरनाथ रॉय, एएसपी आशोक कुमार रॉय, बीएसए अतुल कुमार सिंह, एआरटीओ केएन सिंह समेत कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।