फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्टॉफ का इंतजार कर रहा वर्ष भर से बनकर तैयार दो पीएचसी भवन

स्टॉफ का इंतजार कर रहा वर्ष भर से बनकर तैयार दो पीएचसी भवन

Mon, 17 Jun 2019 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्टॉफ का इंतजार कर रहा वर्ष भर से बनकर तैयार दो पीएचसी भवन
जलालपुर। स्टाफ के अभाव में जलालपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज व सम्मनपुर में करीब तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो पा रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले दोनों भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने दोनों भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी कर दिए, लेकिन स्वास्थ्य महकमा इन अस्पतालों में स्टाफ की तैनाती नहीं कर पा रहा है। इसके चलते करीब 40 हजार की आबादी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा का लाभ नहीं मिल रहा है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर इलाज के लिए या तो जलालपुर सीएचसी जाना पड़ता है या फिर जिला मुख्यालय की तरफ रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तत्कालीन सपा सरकार में जलालपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज व सम्मनपुर क्षेत्र की करीब 40 हजार आबादी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। शासन के निर्देश पर दोनों स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की कवायद तेज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने रसूलपुर बाकरगंज के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए व सम्मनपुर के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की मंजूरी दी थी। वर्ष 2013-14 में इन अस्पतालों के निर्माण का कार्य शुुरू हो गया। धनाभाव व कार्य को लेकर बेफिक्री के चलते शुरुआती दौर से काम सुस्त रफ्तार का शिकार रहा।
सपा सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया, लेकिन भवन निर्माण पूरा नहीं हो सका। सूबे में निजाम बदला तो मौजूदा प्रदेश सरकार ने शेष कार्यों को पूरा करने के लिए धन मुहैया कराया। वर्ष 2018 में दोनों भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया। कार्यदायी संस्था ने विभाग को भवन भी हैंडओवर कर दिए।
भवन हैंडओवर होने के बाद संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों में स्थानीय स्तर पर उपचार की उम्मीद और बढ़ गई। ग्रामीण राजेश कुमार, दिलीप, गौरव व प्रदीप कुमार कहना है कि उम्मीद थी कि एक दो माह में अस्पताल संचालित हो जाएगा, लेकिन वर्ष भर का समय बीत गया कोई भवन की सुध लेने तक भी नहीं पहुंचा।
रसूलपुर बाकरगंज में अस्पताल न शुरू होने से हजपुरा, कजपुरा, ताजूपुर, कटघरमूसा, अमरतल, कांदीपुर, कालेपुर महुअल, चित्तौना कला और सम्मनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न शुरू होने से सम्मनपुर, सरदिलपुर, नसीरपुर, दाउदपुर, कटघर, मछलीगांव, बलुआ बहादुरपुर, कल्याणपुर सहित दर्जनों गांवों की करीब 40 हजार आबादी को सहूलियत नहीं मिल पा रही है।


अस्पताल भवन बनकर तैयार हो जाने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। स्टाफ तैनाती के लिए विभागीय पत्राचार चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही स्टाफ की तैनाती हो जाएगी। अस्पताल का बेहतर लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed