फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ताक पर सीएम का निर्देश, समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारी

ताक पर सीएम का निर्देश, समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारी

Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
ताक पर सीएम का निर्देश, समय पर नहीं पहुंचे कर्मचारी
जहांगीरगंज। मुख्यमंत्री का आदेश विकासखंड क्षेत्र के अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता। जनता की समस्याओं का निस्तारण तो दूर, कार्यालय भी समय से पहुंचना मुनासिब नहीं समझे हैं अफसर और कर्मचारी। सोमवार को अमर उजाला टीम ब्लॉक कार्यालय पहुंची तो यही हकीकत सामने आई। यहां पौने दस बजे तक कोई भी अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को नौ बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। इसके बावजूद जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के ऊपर मुख्यमंत्री के इस आदेश का कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का निस्तारण तो दूर अधिकारी निर्धारित समय से कार्यालय पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझ रहे है। सोमवार को इसी हकीकत से रूबरू होने के लिए अमर उजाला की टीम पहुंची तो पौने दस बजे तक बीडीओ जहांगीरगंज चंद्रप्रकाश द्विवेदी की कुर्सी खाली थी। कक्ष तो खुला था, लेकिन वे कार्यालय नहीं पहुुंच पाए थे। एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव का कक्ष भी खाली पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय में सुपरवाइजर कर्मावती व सुभाषी सिंह तो मौजूद थीं, लेकिन कार्यवाहक परियोजना अधिकारी बीना ओझा कार्यालय नहीं पहुंच पाईं थीं। अमर उजाला टीम ने ब्लॉक परिसर में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया तो वहां भी अधिकारी मौजूद नहीं थे।

हालांकि, यह आयोजन दोपहर में शुरू हुआ। ब्लॉक में मिले ग्रामीण शिवशंकर ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की इसी कार्यशैली के चलते तमाम पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उधर, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुनिश्चित कराया जाएगा कि कार्यालय में समय से अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी हो। इसमें लापरवाही मिली तो एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed