{"_id":"5d07c8008ebc3e687e77e088","slug":"156079102818-ambedkar-nagar-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाथियों के साथ बाग में खेल रहे युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाथियों के साथ बाग में खेल रहे युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के आमडीह गांव के बाहर सोमवार पूर्वाह्न बागीचे में साथियों के साथ खेल रहे एक युवक को गोली लग गई गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है। गोली कैसे चली और किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार सोमवार पूर्वाह्न इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी रसूलपुर गांव निवासी अकदास (22) पुत्र मलिक सुल्तान अपने दोस्तों के साथ आमडीह गांव के बाहर बाग में खेल रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां खेल रहे युवक कुछ समझते कि इससे पहले ही अकदास कराहता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। उसकी गर्दन से खून बह रहा था।
गोली उसकी गर्दन में लगी थी। यह देख उसके साथियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आननफानन में उसे बाजार स्थित एक निजी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
गोली गर्दन में फंसी हुई थी, जिसे निकाला नहीं जा सका। ऐसे में हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार बाग में मौजूद कुछ युवक असलहे का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, जो अकदास की गर्दन में जा लगी। हालांकि, थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। बाग में खेलने के दौरान एक युवक को गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले में छानबीन की जा रही है।