फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फरक्का अप व डाउन समेत निरस्त रहीं कुल आठ ट्रेन

फरक्का अप व डाउन समेत निरस्त रहीं कुल आठ ट्रेन

Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
फरक्का अप व डाउन समेत निरस्त रहीं कुल आठ ट्रेन
अंबेडकरनगर। फरक्का अप व डाउन समेत कुल आठ ट्रेनें सोमवार को भी रद्द रहीं। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। एक साथ आठ ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 96 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। नाराज यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों के सुचारु संचालन को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। बड़ी संख्या में ट्रेन के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आठ ट्रेन निरस्त रहीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 1:16 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली दून अप व 12:26 पर आने वाली दून डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन

अपराह्न 2:22 पर आने वाली फरक्का अप, पूर्वाह्न 11:09 पर आने वाली फरक्का डाउन, सुबह 7:02 पर आने वाली पैसेंजर अप, शाम 4:56 पर आने वाली पैसेंजर डाउन, सुबह 5:28 पर आने वाली जम्मूतवी अप और सुबह 10:20 पर आने वाली कोलकाता डाउन एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहीं। इसके अलावा साबरमती डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2:16 से ढाई घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 5:27 से डेढ़ घंटे देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ आठ ट्रेन निरस्त होने से गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में तमाम मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। नाराज यात्रियों का कहना है कि यात्रियों को सुविधाएं देने को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की जानकारी समय से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed