{"_id":"5d07c7f48ebc3e688906ec03","slug":"15607910153-ambedkar-nagar-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, सात नए मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, सात नए मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में हर दिन डायरिया के मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में डायरिया के सात नये मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर अयोध्या रेफर करना पड़ा।
सोमवार को भी डायरिया से पीड़ित सात नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी सुमन (25) पत्नी संदीप को रविवार देर शाम उल्टी दस्त होने लगा। पेट में तेज दर्द के बीच स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबीयत और बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर करना पड़ा।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सुड़ारी गांव निवासी गुड़िया (26) पत्नी धर्मेंद्र को सोमवार भोर में उल्टी दस्त आने पर घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी रेखा (19) पुत्री रंजीत को रविवार देर रात उल्टी-दस्त होने लगा।
विज्ञापन
घरवालों ने स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी रामफेर (65) पुत्र जगतराम को सोमवार भोर में डायरिया की चपेट में आने के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी इमरान (27) पुत्र मोहम्मद शफीक को घरवालों ने उल्टी दस्त के बीच सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी विजय की 7 वर्षीय पुत्री अनन्या रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल निवासी शोएब (45) पुत्र सुहेल को घरवालों ने सोमवार भोर में डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।