{"_id":"5d067e518ebc3e6c6931c984","slug":"1560706629444-ambedkar-nagar-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 44 के पार, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 44 के पार, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को भी भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत नहीं मिली। चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के थपेड़े के बीच दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नतीजा यह रहा कि भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। हर कोई धूप की तपिश व शरीर को झुलसा देने वाली हवा से बचने का प्रयास करता दिखा।
उधर आसमान से बरसती आग के चलते सुबह से ही बाजारों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। शाम के बाद धूप की तपिश कुछ कम हुई, तो लोगों ने बाजार पहुंचकर जरूरी सामानों की खरीददारी की।
रविवार को शरीर को झुलसा देने वाली धूप की तपिश पूर्वाह्न से बढ़ रही है। बीते कुछ समय से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को भी दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवा चलने से रविवार को पूर्वाह्न से ही भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। जो लोग घरों से बाहर निकले भी, तो उन्होंने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सिर को अंगौछे व तौलिया से लपेटा हुआ था। डी हाइड्रेशन न हो, इसके लिए समय समय पर नीबू पानी व बेल का शर्बत भी ले रहे थे। भीषण गर्मी के चलते शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
उधर, चिलचिलाती धूप व आसमान से बरसती आग के कहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। इससे सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से ही धूप की तपिश के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शाम के बाद जब धूप की तपिश में कमीं आई, तो लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर जरूरी सामानों की खरीददारी की। दुकानदारों का कहना था कि यदि ऐसे ही भीषण गर्मी का कहर जारी रहा, तो इसका व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।