{"_id":"5d067a208ebc3e6c6931c88a","slug":"156070555519-ambedkar-nagar-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से घर लौट रहे धागा मिल कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से घर लौट रहे धागा मिल कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। धागा मिल सद्दरपुर में काम कर शनिवार देर रात बाइक से घर लौट रहे युवक को डीएम आवास के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव के निकट शनिवार देर शाम सामान से लेकर चाय की दुकान पर जा रहे वृद्ध को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत ठट्ठा गांव निवासी इंद्रजीत (45) पुत्र बच्चूलाल सद्दरपुर स्थित धागा मिल में काम करते थे। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह काम खत्म करने के बाद देर रात साढ़े 11 बजे करीब वह बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह डीएम आवास के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचेे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। लोग उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बरवां नासिरपुर निवासी रामप्रसाद गुप्ता (62) पुत्र जगदेव की बसखारी रोड पर चाय की दुकान है। शनिवार देर शाम वह घर से कुछ सामान लेकर दुकान पर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह दुकान के निकट पहुंचा तभी उधर से गुजर रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।