फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लूट खसोट के लिए एक हो रहीं पार्टियों को नहीं मिलेगी कामयाबी

लूट खसोट के लिए एक हो रहीं पार्टियों को नहीं मिलेगी कामयाबी

Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
लूट खसोट के लिए एक हो रहीं पार्टियों को नहीं मिलेगी कामयाबी
जलालपुर। सपा, बसपा, कांग्रेस व तृणमूल के चुनाव चिह्न भले ही अलग अलग हैं, लेकिन यह सब एक हैं। इन सभी की मंशा सिर्फ लूट खाओ, बेच खाओ की है। हमें परिवर्तन करना है, और इस जातिवाद, संप्रदायवाद को समाप्त करना होगा। इससे ही देश में खुशहाली व तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के समर्थन में जलालपुर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नया इतिहास लिख रहा है। इस देश को मजबूत करने के लिए सबका साथ सबका विकास के लिए प्रधानमंत्री ने जो मुहिम शुरू की है उसे देश के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार ने माफिया तंत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूपी के बाहर जाओ या जेल जाओ की नीति के तहत सरकार ने उनकी कमर तोड़ने की कार्रवाई की है। पहली बार पुलिस महकमा पूरी सक्रियता के साथ अपराधियों पर कार्रवाई कर रहा है। समाज को जातिवाद एवं संप्रदायवाद का के नाम पर लड़ाकर चुनाव जीतने वालों की मंशा कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की जनधन, उज्जवला, कर्ज माफी, आयुष्मान, छात्रवृति, सौभाग्य, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना व किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पहली बार किसी सरकार ने गरीबों के हित में इतने बड़े पैमाने पर कार्य किया है।
कहा कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह 70 वर्ष से गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा देते आ रहे हैं, देश की के शासन काल में गरीबी हटाओ सिर्फ एक नारा बनकर रह गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व संचालन इंद्रमणि शुक्ल ने किया। जनसभा को यूपीसीएल के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, सांसद हरिओम पांडेय, राजेश सिंह, रमाशंकर सिंह, चंद्रिका प्रसाद, शिवनायक वर्मा, जोगिंदर निषाद, अशोक उपाध्याय, रणविजय सिंह, रामा मौर्य, दिनेश कुमार पाण्डेय, शशिकांत दुबे, ओमप्रकाश पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

इससे पहले जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र उर्फ मोनू मिश्र, विधानसभा क्षेत्र जलालपुर प्रत्याशी रहे अरविंद पांडेय ने सपा छोड़ तथा सुरहुरपुर के पूर्व प्रधान पप्पू मिश्र ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed