फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मिलावट के संदेह में सीज हुई 20 पैकेट नमकीन

मिलावट के संदेह में सीज हुई 20 पैकेट नमकीन

Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
मिलावट के संदेह में सीज हुई 20 पैकेट नमकीन
मिलावट के संदेह में 20 पैकेट नमकीन सीज
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए डीएम सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को सघन जांच अभियान चलाया। मिलावट के संदेह में 20 पैकेट नमकीन सीज कर दिया। साथ ही नमूने जांच के लिए भेजे हैं। दुकानदारों को साफ सफाई के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया।


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने टांडा रोड पर एक डिलेवरी वाहन से नीलम ब्रांड नमकीन का नमूना लिया। साथ ही 20 पैकेट नमकीन को सीज करते हुए सेल्समैन की अभिरक्षा में दे दिया।
विज्ञापन



सेल्समैन के अनुसार ये नमकीन मेसर्स अंकित ट्रेडर्स अकबरपुर का है, जो विभिन्न दुकानों से एक्सपायरी तारीख निकट होने के चलते ही वापस लिया गया है। टीम ने टांडा के फत्तेपुर स्थित अविनाश मौर्य के गोदाम से नमकीन का मिलावट के संदेह में नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेसर्स साकेत कोल्ड स्टोर टांडा का जायजा लिया। वहां रखी सामग्रियों की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों को साफ-सफाई के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया। टीम ने टांडा बाजार स्थित चौधरी मिष्ठान भंडार पहुंचकर लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के बारे में जानकारी दी।



टीम ने मेसर्स हरिओम फूड कंपनी जैनापुर परुइया आश्रम स्थित आटा निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। सफाई रखने का निर्देश दिया। जलालपुर बाजार स्थित राजेश किराना स्टोर पर छापेमारी कर ग्लूकोज व मसाले के पुराने पैकेट नष्ट कराए। टीम में रतनाकर पांडेय, भानु प्रताप सिंह, हंसराज प्रसाद, चित्रसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed